फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity employee assaulted, case filed

Ghazipur News: बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

Sat, 17 May 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity employee assaulted, case filed
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में अवैध कनेक्शन की जांच व मेनटेनेंस करने गई बिजली विभाग के टीम के साथ मनबढ़ ने गालीगलौज व मारपीट की। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को बिजली कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र बारा के नोडल अधिकारी कैलाश यादव, कर्मचारी इमरान अख्तर, सेराज खान, रामऔतार, रामप्रकाश बृहस्पतिवार की रात पुलिस चौकी बारा के पीछे नई आबादी में 63 केवीए ट्रांसफार्मर परिवर्तक का लोड चेक कर लोड बैलेंस की कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान पहुंचे एक व्यक्ति का केवल जला था, जिसे चेक किया जा रहा था। उसी समय सरकारी काम में बाधा डालते हुए एक मनबढ़ पहुंचा और कर्मचारियों से गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। नोडल अधिकारी जेई कैलाश यादव द्वारा बीचबचाव करते हुए मारपीट की पूरी वारदात को मोबाइल में कैद कर लिया। इस पर मनबढ़ ने जेई के साथ भी गालीगलौज करते हुए मारपीट की और मोबाइल छीनकर घटना की वीडियो क्लिप को डिलीट कर दिया। साथ ही जान से मारने धमकी देते हुए फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि बिजली कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed