फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity department employees rally over assault on SSO; lock down substation.

Ghazipur News: एसएसओ से मारपीट पर लामबंद हुए विद्युत कर्मियों, सबस्टेशन पर की तालाबंदी

Sun, 19 Jul 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employees rally over assault on SSO; lock down substation.
ताड़ीघाट उपकेंद्र में जुटे बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद
सुहवल। ताड़ीघाट बिजली सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ अमित कुमार के साथ शुक्रवार की देर रात मारपीट और गाली-गलौज हुई। इस मामले में शनिवार को आक्रोशित बिजली कर्मी जेई आशीष कुमार के नेतृत्व में लामबंद हो गए और सुबह 11 बजे कार्य का बहिष्कार करने के साथ सब स्टेशन में तालाबंदी कर दी। हालांकि, इस दौरान आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित रही। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता के बाद दोपहर के एक बजे बिजली कर्मी काम पर लौट आए और सबस्टेशन का ताला खोला। वहीं कार्य बहिष्कार के दौरान तीन घंटे तक 34 गांवों के 12 हजार उपभोक्ता बिजली गुल होने से परेशान रहे।
विज्ञापन

एसएसओ अमित कुमार ने बताया कि वह देर रात को सब स्टेशन पर अपने ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान आपूर्ति लाइन में फॉल्ट हो गया। इसी बीच एक युवक अचानक लाइट चालू करने को लेकर उनको पीटकर चला गया। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बिजली कर्मियों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर, बिजली कर्मी सतेंद्र, शहजाद, सद्दाम, महादेव, गोविंद, अमित, राजू, अजीत, अनिल, शिवम, अजय, वकील, अरविंद विरोध जताया। तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। दोपहर में दोनों पक्षों में सुलह-समझौता होने के बाद बिजली कर्मी कार्य पर लौट आए। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि बिजली कर्मी के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed