फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity bills of government schools depend on the head

सरकरी स्कूलों के बिजली बिल प्रधानजी के भरोसे

Wed, 13 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills of government schools depend on the head
गाजीपुर। सरकारी विद्यालयों के बिजली बिल का भुगतान संबंधित गांव के प्रधान भरना होता है। लेकिन, इसका जिम्मा नहीं उठाने से विद्यालयों को कई बार बिजली संबंधी दुर्व्यवस्था से जूझना पड़ता है। कई बार बिलों का भुगतान समय पर नहीं होने से तमाम विद्यालयों के कनेक्शन कट जाते हैं। फिलहाल जिले के कुल 2269 परिषदीय विद्यालयों में से 1986 में बिजली का कनेक्शन है। इनमें से अधिसंख्य स्कूलों का अप्रैल 2018 से बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की मानें तो ग्रामीण परिसंपत्तियों पर सारे खर्च का जिम्मा ग्राम प्रधान का होता है। इसलिए साल 2018 से परिषदीय विद्यालयों के बिजली बिल का भी भुगतान उन्हीं को कराना होता है। शासन के निर्देश के मुताबिक, मार्च 2018 से पहले परिषदीय विद्यालयों के बिजली का बकाया ही सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग भरेगा। अप्रैल 2018 के बाद के बिजली बिल का भुगतान ग्राम पंचायतों को ही करना होगा।
विज्ञापन

आज कल सरकारी स्कूलों में जिस तरह स्मार्ट क्लासेज चलाई जा रही और बायोमैट्रिक हाजिरी की कवायद चल रही है। उसे देखते हुए स्कूलों में बिजली का कनेक्शन होना जरूरी हो गया है। अधिकांश परिषदीय विद्यालयों ने जैसे तैसे बिजली के कनेक्शन करा लिए, लेकिन बिजली बिल जमा करने का संकट पैदा होने से कई स्कूलों पर बिजली विभाग का लाखों-करोड़ों रुपए का बकाया हो गया। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने अपना रुख साफ कर दिया है। इसमें ग्राम प्रधान को ही सरकारी स्कूलों के बकाए का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत राव, बीएसए ]परिषदीय विद्यालयों पर अप्रैल 2018 से बिजली के बकाए का भुगतान ग्राम पंचायतों को करना होगा। उसके पहले का भुगतान बेसिक शिक्षा विभाग को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed