फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity bill is coming different from the reading

Ghazipur News: रीडिंग से अलग आ रहा बिजली बिल

Wed, 16 Jul 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill is coming different from the reading
गाजीपुर। किसान दिवस का आयोजन बुधवार को विकास भवन के सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के समक्ष किसानों ने अपनी-अपनी फरियाद लगाई।
विज्ञापन

सीडीओ की ओर से समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया गया। बिरनो के नसीरपुर के किसान लालजी यादव ने कहा कि नाली पाट दिए जाने के कारण टयूबवेल से सिंचाई नहीं हो पा रही है। बिजली का मीटर लगाया गया है। उसमें रीडिंग कुछ है और बिल कुछ और आ रहा है। रेवतीपुर के पकड़ी के किसान अनूप राय ने कहा कि कैटल कैचर शो-पीस बना हुआ है। किसान अपने खर्च पर छुट्टा पशुओं को पकड़वा रहे हैं। करंडा के किसान देव प्रसाद दूबे ने कहा कि टयूबवेल की नाली कच्ची होने के कारण सिंचाई में दिक्कत हो रही है। मरदह के रामबचन यादव ने कहा कि धान रोपाई का समय चल रहा है। लेकिन, बिजली आपूर्ति की स्थिति लचर है। जखनिया के रुद्र प्रताप सिंह बहलोलपुर में अमूल पराग का सेंटर खोलने की मांग उठाई। कासिमाबाद क्षेत्र के कटया के अनिल सिंह ने कहा कि कृषि यंत्र बुकिंग के समय टोकन मनी जमा किया गया था। बुकिंग स्वीकार न होने के कारण टोकन मनी वापस नहीं किया गया। ताड़ीघाट के पवन यादव ने कहा कि समिति पर दूध देने पर फैट नहीं होने की बात कही जाती है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed