फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electric wire broke and fell on the girl, she died

Ghazipur News: बालिका पर टूटकर गिरा बिजली का तार, मौत

Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electric wire broke and fell on the girl, she died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में शनिवार को अचानक बिजली का तार टूटकर गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
गांव निवासी अंशु (13) सुबह आठ बजे घर के बाहर बर्तन धोने के लिए बाल्टी में पानी भरकर जैसे बर्तन के पास आई, ऊपर से गुजर रही बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। इससे बिजली से झुलसकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

मृतका के पिता रामअवध राम मेहनत मजदूरी करके बच्चों का जीविका चलाते थे। लेकिन काफी दिनों से गंभीर बीमारी के चलते खाट पर पड़े हुए। मृतका की मां शारदा देवी की दो वर्ष पूर्व गंभीर बीमारी के चलते मौत हो है। घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि ने पहुंचकर सांत्वना दी। ग्राम प्रधान संतोष यादव ने पहुंचकर परिजनों का मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed