फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Election will be held for the management committee, chairman, deputy chairman of cooperative societies

Ghazipur News: सहकारी समितियों के प्रबंध कमेटी, सभापति, उपसभापति के लिए होगा चुनाव

Sun, 12 Mar 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Election will be held for the management committee, chairman, deputy chairman of cooperative societies
- प्रबंध कमेंटी के सदस्यों की निर्वाचन के लिए 18 मार्च की तिथि नियत
विज्ञापन

- सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 19 मार्च की तिथि निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद की सहकारिता, आवास, मत्स्य, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग, खादी तथा ग्रामोद्योग, दुग्ध, रेशम तथा उद्योग विभाग की प्रारंभिक सहकारी समितियों के प्रबंध कमेंटी के सदस्यों की निर्वाचन के लिए 18 मार्च और सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 19 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।
प्राधिकृत अधिकारी, जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 मार्च को, अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने की तिथि 12 मार्च को समय 10 से 2 बजे तक समिति कार्यालय पर, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण एवं अंतिम मतदाता सूची की तिथि 13 मार्च को समय 10 से 3 बजे तक समिति कार्यालय पर, नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल 14 मार्च को समय 10 से 4 बजे तक विकास खंड कार्यालय पर, नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण 15 मार्च को 10 से 3 बजे तक विकास खण्ड कार्यालय पर होगा।
विज्ञापन

ऐसे ही वैध नाम-निर्देशन का प्रदर्शन 15 मार्च को 3 से 5 बजे तक विकास खंड कार्यालय पर, नाम निर्देशन प्रपत्र वापस लिया जाना 16 मार्च को 10 से एक बजे तक विकास खण्ड कार्यालय पर होगा। अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन 16 मार्च को एक से 5 बजे तक विकास खंड कार्यालय पर, मतदान (यदि आवश्यक हो) 18 मार्च को 10 से 4 बजे तक समिति कार्यालय पर होगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 18 मार्च को मतदान समाप्त होने के बाद घोषणा होने तक समिति कार्यालय पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सभापति, उपसभापति तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथिवार जिसमें अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 19 मार्च को, अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल, आपत्तियों का निस्तारण 9.30 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।
इसी प्रकार अंतिम मतदाता सूची 10.30 से 11.00 बजे तक समिति कार्यालय पर, नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने का समय 11 से 12 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण का समय 12 से 12.30 बजे तक, वैध नाम-निर्देशन का प्रदर्शन 12.30 से 1.30 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र वापस लिया जाना निश्चित किया गया है। 19 मार्च को ही मतदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 14 मार्च को समितियों के प्रबंध कमेंटी के समस्यों के पद के लिए नामांकन होना है। नामांकन के लिए नामांकन प्रपत्र(प्रपत्र-ट) के साथ पहचान तथा निवास का प्रमाण पत्र एवं आरक्षित पदों के लिए वैध जाति प्रमाण पत्र अवश्यक लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed