फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Election of President and General Secretary of Civil Bar today

Ghazipur News: सिविल बार के अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव आज

Mon, 05 Jan 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Election of President and General Secretary of Civil Bar today
गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को होगा। सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रविवार को मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं। दीवारों पर मतदाता सूची चस्पा की गई। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के चार और महासचिव पद के छह प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह उर्फ सिंहासन सिंह ने बताया कि सिविल बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बीते 16 दिसंबर को बज गया था। इस दिन अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। इसके बाद 17 दिसंबर को आपत्ति ली गई और उसका निस्तारण हुआ। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 दिसंबर को हुआ। इसके बाद बीते 19 दिसंबर से 20 दिसंबर तक
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बीते 22 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच हुई। बीते 23 दिसंबर को वैद्य प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन हुआ। साथ ही नामांकन पत्र की वापसी भी हुई। बीते 24 दिसंबर को प्रत्याशियों के अंतिम सूची का प्रकाशन हुआ। ऐसे में अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पद पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पदों पर दावेदारों के न होने से प्रत्याशियों के विजय सुनिश्चित मानी जा रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदाता अधिवक्ताओं की संख्या 1011 है। शाम पांच बजे से मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed