फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ELECTION

नामांकन पत्रों में छह प्रमाण पत्र लगाना जरूरी

Mon, 05 Apr 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
ELECTION
सादात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 29 अप्रैल को मतदान होगा। ऐसे में उम्मीदवार ब्लाक परिसर में नामांकन पत्रों की खरीदारी कर रहे हैं। नामांकन पत्रों के साथ प्रत्येक प्रत्याशी को छह प्रमाण पत्र लगाना जरूरी होगा। ऐसा न करने पर नामांकन पत्र खारिज कर दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी को वह चाहे जिस पद के लिए नामांकन कर रहा हो उसे नामांकन पत्रों के साथ छह प्रमाणपत्र जमा करना होगा जो प्रत्याशी ऐसा नहीं करेगा तो उसका नामांकन रद्द हो जाएगा। जमा किए जाने वाले प्रमाणपत्रों में जमानत धनराशि की चालान की मूल प्रति, आधार कार्ड, फोटो, घोषणा-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मतदाता सूची में जिस पेज पर प्रत्याशी और प्रस्तावक का नाम है उस पेज की स्व प्रमाणित प्रति और अदेय प्रमाणपत्र शामिल हैं। अदेय प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव का, क्षेत्र पंचायत स्तर पर खंड विकास अधिकारी का और जिला पंचायत स्तर पर नामित अधिकारी की ओर से जारी होना चाहिए। सहायक विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने बताया कि विकासखंड में कुल 88 ग्राम पंचायतों में 296 बूथों परचुनाव कराए जाएंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव 1104 पदों, क्षेत्र पंचायत के लिए 107 और ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटे हैं। बताया कि इन पदों पर नामांकन 17 एवं 18 अप्रैल को होगा। मतदान करते समय मतदाता को पहचान के रूप में 17 अभिलेख एवं कागजात में से कोई एक दिखाकर मत डालने का अधिकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed