फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   election

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ

Tue, 26 Jan 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
election
नंदगंज स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस पर छात्रों को शपथ दिलाते प्रधानाचार्य उदयरा - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह लोगों को शपथ दिलाई गई। साथ ही शहर व ग्रामीण इलाकों में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। जिला जज रामेश्वर ने न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभागार में शपथ दिलाई। रायफल क्लब में एडीएम राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का संदेश सुनाया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को राजनीतिक प्रक्रिया से जोड़ना है। इसके लिए युवाओं को सबसे पहले मतदाता बनना पडे़गा। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीजी कालेज में हुई संगोष्ठी में प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। मलसा प्राथमिक विद्यालय बेटाबर कला नंबर एक में मतदान के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। नंदगंज प्रतिनिधि के अनुसार शहीद स्मारक इंटर कालेज परिसर से छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में जागरूक किया। सेवराई प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय पर एसडीएम रमेश मौर्य के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मतसा प्रतिनिधि के अनुसार एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डा. रमाशंकर यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी सती स्मारक महाविद्यालय गरुआ मकसूदपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैदपुर में मतदाता दिवस के अवसर पर राजबिहारी शिक्षा समिति द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को मतदाता बनने एवं मतदान के लिए जागरूक किया गया। जमानिया प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय से मतदाता जागरूकता रैली उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। कासिमाबाद प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसडीएम ने लोगों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed