फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elderly people will not get their property if maintenance is not provided

Ghazipur News: भरण-पोषण न करने पर नहीं मिलेगी बुजुर्गों की संपत्ति

Mon, 23 Dec 2024 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Elderly people will not get their property if maintenance is not provided
गाजीपुर। चतुर्थ अपर जिला व सत्र न्यायाधीश-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार ने सोमवार को जिला कारागार, वनस्टाॅप सेंटर, वृद्धाश्रम लड़गपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निराश्रित/बुजुर्गों के परिवार वालों से संपर्क करके बताया जाए कि यदि वह उनका भरण-पोषण नहीं करेंगे तो बुजुर्ग की संपत्ति उनके परिवार वालों को नही मिलेगी।वृद्धाश्रम अधीक्षक को निर्देश दिया कि आवासित बुजुर्गों का धर्म के अनुसार उनका अंतिम संस्कार होना चाहिए। उन्होंने जनपद कारागार में बंदियों से निशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी अपील से संबंधित समस्याएं पूछी। उनके अधिकार के लिए दिशा-निर्देश दिए। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कारागार प्रशासन की ओर से बताया गया कि वर्तमान में कुल 671 बंदी निरूद्ध हैं। इसमें 581 पुरुष, 30 महिला, महिला बंदियों के साथ 7 बच्चे, व 60 अल्पवयस्क हैं। सुबह नाश्ता में ब्रेड, चाय, दोपहर के भोजन में रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, मूली, पालक), शाम के भोजन में रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी (आलू, पालक) दी जाती है। सफाई, मच्छरों के बचाव के लिए छिड़काव के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed