{"_id":"5e9c61d28ebc3e769104412a","slug":"elderly-killed-by-lathi-stick-ghazipur-news-vns5210498129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडा से पीटकर अधेड़ की हत्या.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडा से पीटकर अधेड़ की हत्या.
विज्ञापन
लाठी-डंडा से पीटकर अधेड़ की हत्या
चोर-चोर का शोर मचा किया पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सादात। थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव की वनवासी बस्ती में शनिवार की रात चोर-चोर का शोर मचाकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से पीटकर एक मानसिक रूप से बीमार अधेड़ की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
सैदपुर थाना क्षेत्र के परसनी कला गांव निवासी सूर्यनाथ सिंह का पुत्र राकेश कुमार (45) मानसिक रूप से बीमार था। दो दिन पहले वह घर से निकला था। शनिवार की लगभग दस बजे सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव की वनवासी बस्ती में पैदल धर्मेंद्र मुसहर के घर पहुंच गया। वहां पहले से मुर्गा बन रहा था और वहां बैठे लोग शराब के साथ ही गांजा पी रहे थे। राकेश कुमार सिंह को भी खाना खिलाया पिलाया। इस बीच वह उठा और बिना कुछ बोले धर्मेंद्र के घर में महिलाओं के कमरे में चला गया। इस पर धर्मेंद्र और उसका भाई श्यामलाल घर के अंदर से पकड़कर बाहर लाए और उसे डांटने लगे। कहासुनी के बीच घर वाले चोर-चोर का शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और मारपीट कर राकेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान रवि प्रताप ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और घायल को सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के साथ ही घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। इसी बीच उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मुसहर बस्ती में महिलाओं के कमरा में घुसने और परिवार वालों द्वारा चोर-चोर का शोर मचाने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से पीटकर राकेश को घायल कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई पृथ्वी सिंह की तहरीर पर श्यामलाल, धर्मेंद्र, सुरेंद्र वनवासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। लिखा-पढ़ी के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।