फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elderly injured in assault dies

मारपीट में घायल अधेड़ की मौत

Tue, 03 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly injured in assault dies
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के अतरौला (जलालाबाद) गांव में एक माह पूर्व जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल चंद्रजीत राजभर (50) की सोमवार की रात मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पर आ गए।
विज्ञापन

एक माह पूर्व गांव में नाली के विवाद को लेकर चंद्रजीत राजभर का उनके पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की थी। मारपीट में उनके सिर में चोट आई थी,जिसका इलाज चल रहा था। सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मौत का कारण मारपीट नहीं है। एक्स रे रिपोर्ट में एनएडी (नाट एबनार्मेलिटी डिटेक्टेड) लिखा था। चंद्रजीत ने सोमवार को दिनभर खेत में काम किया था और रात में मुर्गा खाया था। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। किसी और कारण से उसकी मौत हुई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed