फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ekta Pad Yatra: The history of the country is filled with the bravery of great men.

एकता पद यात्रा : महापुरुषों की वीरता से भरा पड़ा है देश का इतिहास

Thu, 20 Nov 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ekta Pad Yatra: The history of the country is filled with the bravery of great men.
जमानिया में निकली भाजपा की यूनिटी मार्च में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत- भाजपा
जमानिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को जमानिया विधानसभा क्षेत्र में हिंदू डिग्री कॉलेज से एकता पद यात्रा निकाली गई। इस मौके पर हुई सभा में मुख्य अतिथि राज्यसभा की सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि देश का गौरवशाली इतिहास महापुरुषों की वीरता और संघर्षों से भरा पड़ा है। सरदार पटेल की 150वी जयंती वर्ष में आयोजित यह कार्यक्रम लोगों को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा प्रदान करेगा। विशिष्ट अतिथि अभिनव सिन्हा ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के लिए लगातार संघर्षशील रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि महापुरुषों के सम्मान एवं देश के विकास के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। पद यात्रा में शामिल कार्यकर्ता रास्ते भर भारत माता की जय के साथ महापुरुषों और देश के सम्मान में नारे लगा रहे थे। इस मौके पर जमानिया नगर पालिकाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, अविनाश जायसवाल, बृजेंद्र राय, बीके त्रिवेदी, बृजनंदन सिंह, पंकज राय, माया सिंह, मीडिया प्रभारी संजीत यादव, अनिल गुप्ता, शक्ति सिंह आदि उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता डॉ. राकेश राय और संचालन सुनील सिंह ने तथा अंत में आभार कार्यक्रम के संयोजक विष्णु प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed