फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eight smugglers arrested with liquor worth Rs 1.18 lakh from Seemanchal Express

Ghazipur News: सीमांचल एक्सप्रेस से 1.18 लाख की शराब के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Eight smugglers arrested with liquor worth Rs 1.18 lakh from Seemanchal Express
दिलदारनगर। दिलदारनगर स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस से आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 162.600 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, इसकी कीमत 1,18,640 रुपये आंकी गई है। आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस में कुछमन और सकलडीहा स्टेशन के बीच तस्कर चेन पुलिंग कर शराब लाद रहे थे। मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने ट्रेन को रोककर जांच अभियान चलाया। आठ तस्करों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी महेंद्र प्रसाद दुबे ने बताया कि तलाशी में तस्करों के बैग और बोरियों से अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। पूछताछ की जा रही है। तस्करों ने कबूला कि वे शराब उत्तर प्रदेश से खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed