फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   eduction

शिक्षामित्र का अनुपस्थित दिवस का मानदेय रोकने का आदेश

Sat, 06 Jul 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
eduction
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने शनिवार को विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय पर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर शिक्षामित्र का मानदेय रोकने का आदेश दिया। जबकि निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दो प्रधानाध्यापक सहित कई अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बासूपुर के निरीक्षण के दौरान एक शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गई। इस अनुपस्थित दिवस का मानदेय रोकने का आदेश दिया। बताया कि दिन में 11.15 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय होलीपुर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय क़े प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापकों के साथ शिक्षण कार्य से विरत रहकर परिसर में बैठे हुए थे। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं परिसर में इधर-उधर घूम रहे थे। किसी भी कक्षा में शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था। विद्यालय में अद्यतन नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों एवं जूता-मोजा का वितरण नहीं हुआ है। नवीन नामांकन के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है न ही अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी सहायक अध्यापकों का उक्त कृत्य विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है। बीएसए ने बताया कि तत्काल प्रभाव से वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय होलीपुर के निरीक्षण में पाया कि 53 छात्र नामांकन के सापेक्ष मात्र 16 छात्र उपस्थित थे। विद्यालय में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों, ड्रेस एवं जूता-मोजा का वितरण नहीं हुआ है। विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। बीएसए श्री गुप्ता ने बताया कि उक्त कार्य न कराने के आरोप में प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए तत्काल नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों, ड्रेस एवं जूता-मोजा का वितरण एवं विद्यालय में साफ-सफाई का कार्य सुनिश्चित कराते हुए लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed