फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   E-challaning of 20 vehicles during vehicle checking

वाहन चेकिंग के दौरान 20 वाहनों का किया ई-चालान

Fri, 18 Sep 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
E-challaning of 20 vehicles during vehicle checking
सुहवल। अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए शुक्रवार को प्रभारी थानाध्यक्ष वालेंद्र यादव, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक महमूद आलम पुलिस टीम के साथ कालूपुर तिराहा, मेदनीपुर, मलसा, ढढ़नी, सोनवल और सुहवल चौमुहानी पर सभी तरह के छोटे-बड़े वाहनों की ओवरलोडिंग, बिना कागजात सहित अन्य चेकिंग शुरू कर दी। इसके चलते वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 20 वाहनों का ई-चालान किया। जबकि एक को सीज कर दिया। वहीं 30 वाहनों से पुलिस ने तीन हजार रुपये शमन शुल्क भी वसूले। यह अभियान देर शाम से लेकर देर रात तक चलता रहा, जिसके चलते वाहन चालक पुलिस कार्रवाई से बचने एवं समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल हो लिए। प्रभारी थानाध्यक्ष वालेंद्र यादव ने कहा कि अभियान के क्रम में डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed