फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   E-challan of 18 vehicles

Ghazipur News: अठारह वाहनों का ई-चालान

Sun, 27 Nov 2022 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
E-challan of 18 vehicles
रेवतीपुर और सुहवल थाना पुलिस ने शनिवार की रात संदिग्ध लोगों की तलाश और अवैध तरीके से चलने वाले दो पहिया वाहनों के खिलाफ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुलिस ने कुल 18 वाहनों का ई-चालान किया।
विज्ञापन

रेवतीपुर पुलिस ने अभियान के क्रम में दस वाहन जबकि सुहवल पुलिस ने आठ दो पहिया वाहनों का ई-चालान किया। पुलिस ने चालकों और वाहन स्वामियों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जागरूक भी किया। इस अभियान मेें पुलिस ने चार पहिया वाहनों के शीशे पर लगी काली फिल्म उतरवाई। पिछले एक हफ्ते के दौरान दोनों थानों की पुलिस अब तक 72 वाहनों का ई-चालान कर चुकी है। पुलिस ने लोगों को चेताया कि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में रेवतीपुर के थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी और सुहवल की प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि अभियान के तहत कई वाहनों का चालान किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed