फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dumper ran over two people in ghazipur child died another person critical condition

UP: दो लोगों को डंपर ने कुचला..., बालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने सड़क पर फूंके वाहन; तोड़फोड़

Sun, 02 Mar 2025 08:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 08:27 PM IST
सार

दो लोगों पर डंपर चढ़ने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बालक को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा मचा दिया।

विज्ञापन
dumper ran over two people in ghazipur child died another person critical condition
आगजनी में जल गई बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के कनेरी बाजार चट्टी पर एनएच 124 डीके निर्माण में लगे डंपर की चपेट में बाइक सवार बालक समेत दो लोग आ गए। उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना की खबर लगते ही आाक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और निर्माण कार्य में लगे वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी किए।

कनेरी गांव निवासी प्रचंड सिंह (30), अभय सिंह (15) शाम चार बजे बाइक से कनेरी बाजार चट्टी पर मौजूद थे। सादात की तरफ से सैदपुर की तरफ जा रहे अनियंत्रित डंफर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बाइक डंपर के नीचे आ गई। इसके बाद चालक गाड़ी खड़ा कर भाग गया। डंपर एनएच 124 डीके निर्माण कार्य में लगा हुआ है। इधर, मौजूद लोगों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने अभय सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रचंड सिंह का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस

dumper ran over two people in ghazipur child died another person critical condition
ग्रामीणों ने तोड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला

घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीण शाम करीब साढ़े पांच बजे से कनेरी बाजार चट्टी पर सैदपुर-सादात मार्ग को जाम कर दिए। प्रदर्शनकारी सड़क निर्माण में लगी डंपर की कंपनी की अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ किए। इस दौरान दो बाइकों में आग लगा दिए।

इसी तरह बाइक को कुचलने वाले डंपर को भी आग के हवाले करने की कोशिश किए। बताया जा रहा है कि कुछ डंपर, जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ हुई है। स्थानीय के साथ ही शादियाबाद, बहरियाबाद, सैदपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उधर, सैदपुर के सीओ अनिल कुमार सिंह ने मातहतों संग सीएचसी पर पहुंचकर किशोर के शव को कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed