{"_id":"662772a3703443039d0540e9","slug":"dumper-crushes-father-and-daughter-died-on-varanasi-gorakhpur-highway-in-ghazipur-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में हादसा: वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बाइक सवार पिता-पुत्री को डंपर ने रौंदा, हादसे में दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में हादसा: वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बाइक सवार पिता-पुत्री को डंपर ने रौंदा, हादसे में दोनों की मौत
Tue, 23 Apr 2024 02:04 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:04 PM IST
सार
वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर मंगलवार को अज्ञात डंपर बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदते हुए निकल गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
पिता-पुत्री की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के महेगवां गांव के वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। अज्ञात डंपर वाहन से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जो आजमगढ़ जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी हाऊस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है मामला
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पूरा सोफी गुजरपार निवासी अफजाल अहमद (62) अपनी बेटी आशिया खातून (27) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। वे जैसे ही मऊ से गाजीपुर की ओर जा रहे थे कि 11:30 बजे मरदह थाना क्षेत्र के महेगवां गांव के वाराणसी - गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर अज्ञात डंपर पीछे से पिता- पुत्री को कुचलते हुए निकल गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। साथ ही पुलिस गाड़ी और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।