फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dump truck trapped in the pit

गड्ढे में फंसा ट्रक, घंटों लगा जाम

Fri, 21 Jul 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dump truck trapped in the pit
सड़क ट्रक फंसने से लगा जाम।
क्षेत्र के भदौरा-देवल मार्ग पर गुरुवार की देर रात गड्ढे में ट्रक फंस जाने के कारण जाम लग गया। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों विशेषकर ट्रकों की लंबी कतार लग गई। जाम की वजह से लोग परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद दिन में एक बजे जेसीबी के सहारे ट्रक को निकाला जा सका, तब कहीं जाकर आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन


भदौरा देवल मार्ग पर बीती रात सड़क के बीचों-बीच गड्ढे में ट्रक फंस गया। कुछ ही देर में उसके पीछे कई किमी ट्रकों की लंबी कतार लग गई। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाने के कारण जाम की वजह से यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम के कारण पैदल जाने वाले राहगीर भी परेशान रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में करीब एक बजे जेसीबी मंगाई गई। घंटों की मशक्कत के बाद गड्ढे में फंसे ट्रक को बाहर निकाला गया। उसके बाद ट्रकों का आवागमन शुरू हो सका। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क की खराबी की वजह से मार्ग पर जाम की समस्या गहराती जा रही हैै। अक्सर लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से खुलेआम सतरामगंज बाजार की आबादी वाले मार्ग से ही ट्रकों को आने-जाने की छूट दे दी जाती है, जिससे उक्त बाजार का रास्ता भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। अगर समय रहते प्रशासन नहीं चेता, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने चेताया कि अगर जल्द ही बाजार के रास्ते ट्रकों की आवाजाही नहीं रोकी गई तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed