फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dullahpur won by six wickets

Ghazipur News: दुल्लहपुर ने छह विकेट से जीत दर्ज की

Sun, 08 Jan 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dullahpur won by six wickets
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लॉर्ड्स अंडर-14 गोल्ड कप प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को किया गया। पहला मैच स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर आईसीए दुल्लहपुर और वेदांत क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें दुल्लहपुर ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दुल्लहपुर ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेदांत क्रिकेट अकादमी ने आकाश कुमार के 31 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। दुल्लहपुर की तरफ से कप्तान विवेक कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट तथा अंगद एवं आर शिवम ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईसीए दुल्लहपुर ने कप्तान विवेक कुमार के नाबाद 49 रनों की बदौलत 19 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। वेदांत क्रिकेट अकादमी की तरफ से यश, शादाब मजीद और नवीन कुमार ने एक-एक विकेट लिया। आज के मैच में अंपायर स्मृति, संतोष पाठक, यशराज ने मैन्युअल स्कोरर तथा कौस्तुभ राय ने लाइव स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कुमार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. वीएन राय तथा डॉ. अरविंद सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर यूपीसीए अपेक्स काउंसिल के सदस्य एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार सिंह, सचिव डॉ. उमेशचंद्र राय, बरुन अग्रवाल, अजय सर्राफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed