फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Duggar vehicles robbing the income of roadways ..

रोडवेज की आय पर डाका डाल रहे डग्गामार वाहन ..

Tue, 06 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Duggar vehicles robbing the income of roadways ..
गाजीपुर। विभिन्न मार्गों पर चल रहे डग्गामार वाहन रोडवेज की आय पर डाका डाल रहे हैं। इन वाहनों के संचालन से स्थानीय डिपो को रोजाना करीब दो लाख रुपये की चपत लग रही है। इन पर अंकुश लगाने के लिए कभी-कभार जांच अभियान चलाया जाता है। इसकी हनक एक-दो दिन तो दिखाई देती है। इसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान समय में 64 बसें संचालित हैं। जिले से कई महानगरों दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद और वाराणसी के लिए बसें चलाई जा रही है। इसके अलावा मऊ, आजमगढ़, बलिया के साथ ही जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के संचालन से डिपो को रोजाना करीब सात से आठ लाख तक की आय हो रही है। इसके बावजूद आय में कुछ और इजाफा संभव है लेकिन विभिन्न मार्गों पर डग्गामार वाहन उसको अच्छी-खासी चपत लगा रहे हैं। गाजीपुर-वाराणसी, गाजीपुर-मऊ तथा गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर डग्गामार वाहन बेखौफ चल रहे हैं। उच्चाधिकारियों की ओर से जारी फरमान के अनुसार कभी-कभार संयुक्त जांच अभियान चलाया जाता है। इस कवायद का एक-दो दिन ही असर दिखाई देता है। इसके बाद इन वाहनों का संचालन फिर शुरू हो जाता है। इस संबंध में स्थानीय डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी आरके पांडेय ने बताया कि बीते दिनों चलाए गए जांच अभियान के दौरान करीब दर्जन भर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। डग्गामार वाहन के संचालन को लेकर निगम गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed