फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Due to the wrong policies of the government, the general public is completely troubled.

सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता पूरी तरह त्रस्त

Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Due to the wrong policies of the government, the general public is completely troubled.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ पदयात्रा सेवराई में निकाली।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष एसएन सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा संतरामगंज बाजार, सेवराई, भदौरा गांव होते हुए मौजपुर पहुंची। वहां आयोजित नुक्कड़ सभा में वरिष्ठ नेता अहमद शमशाद ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है। इससे उनमें रोष है। भदौरा ब्लॉक अध्यक्ष एसएन सिंह ने कहा कि भाजपा की आतताई सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस यात्रा का मकसद आम जनता तक प्रियंका गांधी के संकल्प को पहुंचाना और ग्रामीण, किसान, महिलाओं से संवाद स्थापित करना है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में दस दिवसीय भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ नारे के साथ पदयात्रा आयोजित की गई है। प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि आमजन से महंगाई को लेकर चर्चा की जाएगी और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से सरकार की गलत नीतियों और उसके कुप्रबंधन पर जनता को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लालसाहब यादव, हरिओम यादव, वाईके सिंह, याहिया खान, फरीद अहमद गाजी, नजीर हुसैन, अहमद खान जावेद, फहीम खान, राजू, सुभाष यादव, त्रिभुवन बिंद, मंजूर अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed