फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Due to the lockdown, Dehdaan's resolution was not fulfilled.

लॉकडाउन के चलते देहदान का संकल्प नहीं हो सका पूरा..

Fri, 08 May 2020 09:58 AM IST
ghazipur Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 08 May 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Due to the lockdown, Dehdaan's resolution was not fulfilled.
सदानंद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
 जिले के वरिष्ठ समाजसेवी सदानंद तिवारी (75) का बीते तीन मई को आकस्मिक निधन हो गया। श्री तिवारी ने करीब चार साल पहले बीएचयू को अपनी देहदान कर दी थी, लेकिन लाकडाउन के चलते उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी।  इससे उनके परिजन भी दुःखी हैं।
विज्ञापन


जखनियां तहसील के मनिहारी ब्लॉक के धौरहरा गांव निवासी सदानंद तिवारी ने सन 1973 में समाजशास्त्र से परास्नातक (एम्०ए०) व् 1974 में बीएड की शिक्षा ग्रहण की। इसी दौरान कम्युनिष्ट पार्टी के नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए। सन 1982 में काम्युनिष्ट पार्टी के अंतराष्ट्रीय प्रेस कांफ्रेंस में सोवियत संघ (रूस) जाकर जनपद का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


 उनके पौत्र आलोक तिवारी "पंकज" ने बताया कि सदानन्द तिवारी ने 19 दिसंबर 2016 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान के छात्रों के शोध के लिए देहदान का संकल्प पत्र भरा था।  उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह श्री तिवारी के निधन के उपरांत उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संबंधित विभागाध्यक्ष से संपर्क साधा गया। लेकिन उन लोगों ने रेड जोन का हवाला देते हुए पार्थिव शरीर लेने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदानंद तिवारी की पहचान सच्चे कामरेड व पूर्व सांसद सरजू पांडेय के अनन्य सहयोगी के रूप में होती रही है। वह फिलहाल कुछ वर्षों से बहुजन समाज पार्टी की राजनीति कर रहे थे। सन 1998 में बहुजन समाज पार्टी में शामिल होकर जिला उपाध्यक्ष के साथ वाराणसी मंडल के कोआर्डिनेटर का दायित्व भी निभा चुके थे.
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed