फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Due to technical problem in overhead wire, trains were standing everywhere.

ओवरहेड वायर में तकनीकी परेशानी से जहां-तहां खड़ी रही ट्रेनें

Wed, 04 Aug 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Due to technical problem in overhead wire, trains were standing everywhere.
जमानिया। दानापुर रेल प्रखंड के सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड वायर में बुधवार को दिन में करीब तीन बजे तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद ब्लॉक लगाकर दिलदारनगर से गई टावर वैगन ने तकनीकी परेशानी को ठीक किया गया। इसके बाद शाम छह बजे परिचालन शुरु किया जा सका। ब्लाक के दौरान ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रही और यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिन में तीन बजे 12370 हरिद्वार-हावड़ा सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस के गुजरने के बाद ओवरहेड वायर में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई। इसके बाद रेलवे के कंट्रोल रूम में सूचना दी गई और ब्लॉक लगा दिया गया। सूचना पर दिलदारनगर से टावर वैगन ओएचई तार को ठीक करने पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ओवरहेड वायर में आई तकनीकी दिक्कत को शाम छह बजे ठीक किया गया। इस दौरान 03240 कोटा-पटना एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म पर खड़ी रही। 02791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस व्यासनगर में लगभग दो घंटे तक खड़ी रही। इस कारण दोनों ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड वायर में 12370 ट्रेन के गुजरने के बाद अचानक कुछ तकनीकी परेशानी आ गई थी जिसे शाम छह बजे ठीक करा दिया गया है और सुचारू रूप से परिचालन शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed