फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Due to bursting of insulator, electricity was cut off in 50 villages for 6 hours

Ghazipur News: इंसुलेटर फटने से 50 गांवों में 6 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Due to bursting of insulator, electricity was cut off in 50 villages for 6 hours
सिहोरी ताल के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा के कारण सादात से आने आने वाली 33 हजार की मेन सप्लाई का इंसुलेटर फट गया।
विज्ञापन

इससे ब्रेक डाउन हो गया। इसके कारण क्षेत्र के 50 गांवों में 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर 3 बजे मइंसुलेटर को ठीक किया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से बैंकों व अन्य कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ। जनरेटर के सहारे बैंकों में कामकाज निष्पादित किया गया।
घरों में इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बंद हो गए। सुबह 9 बजे एकाएक बिजली कटौती होने से लोगों ने सोचा कि कोई छोटा फाॅल्ट होगा, आधे-एक घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। लेकिन, जब घंटों बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो लोगों ने बिजली निगम के अभियंताओं व कर्मचारियों को फोन करना शुरू किया। इसके बाद जानकारी मिली कि मेन सप्लाई का इंसुलेटर फट गया है।
विज्ञापन

वहीं अभियंताओं की ओर से कर्मियों को मौके पर पहुंचकर इंसुलेटर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फटा इंसुलेटर दुरुस्त हुआ, इसके बाद जाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण 22 हजार की आबादी प्रभावित रही। दोपहर 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
अवर अभियंता गजानन ने बताया कि 33 हजार के लाइन में बिजली से इंसुलेटर फट गया था। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इंसुलेटर दुरुस्त करके दोपहर 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed