फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drugs thrown on school van, eight children fainted, commotion ensued,

गाजीपुर: स्कूल वैन पर फेंका नशीला पाउंडर, आठ बच्चे हुए बेहोश, मची हलचल, उपचार के बाद पहुंचे घर

Mon, 23 Sep 2024 12:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 12:40 PM IST
सार

खबर गाजीपुर के ग्रामीण क्षेत्र से है जहां स्कूल वैन पर फेंके गए पाउडर के बाद वैन में सवार बच्चे बेहोश हो गए।प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Drugs thrown on school van, eight children fainted, commotion ensued,
पाउडर की घटना में बेहोश बच्चे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरेसर थाना क्षेत्र के मांटा चट्टी के पास सोमवार के दिन सुबह बाइक सवार दो लोगों ने क्षेत्र के एक विद्यालय के स्कूल वैन पर नशीला पावडर फेंक दिया, जिससे सवार सात विद्यार्थी वैन में बेहोश हो गए। हालांकि वैन चालक ने समय रहते सभी विद्यार्थियों को बांराचवर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां उपचार करके उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया।

विज्ञापन


बताते चलें कि बाराचंवर क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल के आठ बच्चे वैन में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। माँटा चट्टी के पास सुबह करीब आठ बजे  बाइक पर सवार दो लोगों ने कोई नशीला पावडर गाड़ी पर फेंक दिया। जिससे वैन में सवार सभी बच्चों का दम घुटने लगा। चालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को बाँराचवर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।
विज्ञापन


वहाँ मौजूद चिकित्सकों ने बच्चों का  उपचार किया। करीब आधे घंटे बाद सभी बच्चे ठीक हुए। सूचना पर पहुंचे परिजनों साथ बच्चों को उनके घर भेजा गया। बच्चों के परिजन इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। थानाध्यक्ष बरेसर ने बताया कि प्रधानाचार्य का फोन आया था।घटना की जानकारी मिल गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed