{"_id":"61be2258bb939e3cb517f331","slug":"drm-furious-after-seeing-the-mess-in-the-toilet-ghazipur-news-vns628687448","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में गंदगी देख भड़के डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में गंदगी देख भड़के डीआरएम
विज्ञापन
दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान रेल कर्मचारियों से वार्ता करते दानापुर मंडल के रेल ?
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक प्रभात कुमार शनिवार की दोपहर गरुड़ स्पेशल ट्रेन से दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन स्थित डाउन लूप लाइन में बने आरएस यार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यार्ड में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया। डाउन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित शौचालय में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई रखने का निर्देश दिया।
स्टेशन प्रबंधक नफीस अहमद खां ने डीआरएम प्रभात कुमार की प्लेटफार्म संख्या एक पर अगवानी की। उन्होंने दो रेलवे ट्रैक के मध्य स्थित सायर माता मंदिर का अवलोकन करने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए मंडल अभियंता तृतीय को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने वहां तैनात कर्मियों से ट्रेनों के संचालन के बार में पूछा। इससे पूर्व वे पीकियू आरएस यार्ड का निरीक्षण करने के साथ प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय में गंदगी देख भड़क गए और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद दोपहर करीब 2. 20 बजे गरुड़ स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए।
इस मौके पर आरपीएफ के सुरक्षा आयुक्त एसएन ओझा, इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर डीएन समन्वय सौरभ मिश्रा, मंडल अभियंता तृतीय स्वाति सिन्हा, विद्युत अभियंता गौरव कुमार, स्टेशन प्रबंधक नफीस अहमद खां, उप स्टेशन अधीक्षक जमालुद्दीन, यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद, आरपीएफ प्रभारी बाल गंगाधर, रेलपथ निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद मौजूद रहे।