फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   drizzling rain throughout the day

दिनभर होती रही रिमझिम बारिश, घरों में बंधक बने लोग

Thu, 16 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
drizzling rain throughout the day
गाजीपुर। जिले में बृहस्पतिवार को दिनभर बूंदाबांदी होती रही। इससे सुबह से शाम तक मौसम खुशगवार रहा। पिछले कई दिनों की उमस भरी गर्मी से जनजीवन को निजात मिल गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले दो दिनों के दौरान जिले में औसतन 12 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन

वहीं, तीन दिनों से तेज हवा के झोकों के साथ से हो रही हल्की बारिश ने शहर सहित ग्रामीण इलाकों के जीवन को नारकीय बना दी है। साथ ही दिन भर रिमझिम बारिश से सड़कों पर कीचड़ हो गई है। इससे प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर जलजमाव हो गया। इससे सड़कों पर मुश्किल हो गया। एक ओर बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है तो दूसरी ओर फसलों पर संकट के आसार भी नजर आने लगे हैं। हालांकि कुछ फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद भी मानी जा रही है। बृहस्पतिवार की रुक-रुक कर बूंदाबांदी ने प्रमुख मार्गों पर वाहनों के पहिया को भी थामे रखा। दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। सरकारी कार्यालयों में भी आम दिनों की अपेक्षा जनता की आवाजाही कम रही। वहीं, बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खास तौर पर सब्जी की खेती प्रभावित हुई है। कृषि विभाग के अनुसार, 14 सितंबर से शुरू हुई बारिश में उस दिन 14.10 एमएम और 15 और 16 सितंबर के दरम्यान औसतन 12 एमएम बारिश हुई, जबकि सितंबर महीने में अब तक औसतन 32.34 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed