फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Driver loses hand over steering, dies after being crushed by tractor

Ghazipur News: स्टेयरिंग से हाथ छूटा, चालक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Fri, 05 Jul 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Driver loses hand over steering, dies after being crushed by tractor
स्टेयरिंग से हाथ छूटा, चालक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
विज्ञापन

खानपुर। खेत की जोताई करते समय थाना क्षेत्र के नायकडीह में शुक्रवार की शाम स्टेयरिंग से हाथ छूटने के चलते गिरे चालक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोनियापार गांव निवासी सीताराम उर्फ सितारे कश्यप (50) पड़ोस से ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई कर रहे थे। अचानक उनका हाथ स्टेरिंग छूट गई। इससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े और ट्रैक्टर के पहिए से कुचलकर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हादसे के बाद मां रीता और पत्नी नीलम सहित पुत्र और पुत्रियों के बिलखने से चीख- पुकार मच गई। मृतक पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, सराफा व्यवसायी मौत
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार से दक्षिण सैदपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सराफा व्यवसायी की मौत हो गई। वाहन छोड़ भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दो किमी दूर जाकर कबीरपुर से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पिकअप को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। प्यारेपुर चट्टी निवासी सराफ व्यवसायी हिमांशु सेठ (34) बाइक से बहरियाबाद रिश्तेदार सराफा व्यवसायी की दुकान पर आए थे। वहां से सामान लेकर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में सराफा व्यवसायी के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दो किमी दूर पीछा करके चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मृतक गोंडा जनपद के मूल निवासी है। करीब दस वर्ष पूर्व वह प्यारेपुर चट्टी पर मकान खरीदकर उसी में सराफा की दुकान चलाते थे और परिवार के साथ रहते थे। घटना की जानकारी होते ही मृतक की पत्नी विनीता के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई। इधर छोटा भाई इलेक्ट्रानिक्स दुकान संचालक अभिषेक थाने पर पहुंचा। वहां बड़े भाई का शव देख बिलख पड़ा। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मृतक के छोटे भाई अभिषेक की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पिकअप को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, प्रवक्ता घायल
नंदगंज। थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के कट के पास शुक्रवार को गाजीपुर से वाराणसी जा रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रवक्ता घायल हो गए। लोगों ने घायल को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां हालत गंभीर होने से मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। नंदगंज निवासी स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता मुकेश श्रीवास्तव (50) बाइक से पेट्रोल भराने नैसारा गए थे। लौटते समय नैसारा गांव के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि घायल की तरफ से तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed