{"_id":"65e76ef1d94a9646f40ef0e4","slug":"drains-and-roads-will-be-built-in-the-city-with-four-crore-rupees-one-and-a-half-lakh-people-will-get-facilities-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-111684-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चार करोड़ से शहर में बनेंगे नाले और सड़क, डेढ़ लाख लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चार करोड़ से शहर में बनेंगे नाले और सड़क, डेढ़ लाख लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर की तस्वीर बदलने वाली है। जल्द ही शहर के वार्ड चकाचक नजर आएंगे। लगभग चार करोड़ की धनराशि से नगर में विकास के विभिन्न कार्य होने वाले हैं। चार करोड़ की धनराशि से नगर के वार्डों में सड़क, नाली, खंड़जा आदि का कार्य होगा। इससे नगर के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही नगर की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित होगी। नगर में विभिन्न विकास कार्य कराने को लेकर 15वें राज्य वित्त आयोग के तहत टेंडर हुआ है। नगर में कुल 25 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों में सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग और खंड़जा का कार्य होना प्रस्तावित है। नगर के 25 वार्डों में लगभग डेढ़ लाख की आबादी है। धरातल पर विकास कार्यों के उतरने के बाद डेढ़ लाख की आबादी को काफी सहूलियत मिलेगी। नगर के विभिन्न वार्डों में बहुत दिनों से विकास कार्यों की दरकार थी। चार करोड़ की धनराशि का टेंडर होने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि उनके वार्डों के दिन अब बहुरेंगे। विकास कार्य होने के कारण उनको आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही नालियों का निर्माण होने से जलनिकासी की व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। इससे वार्ड पहले की अपेक्षा भविष्य में और बेहतर ढंग से व्यवस्थित होंगे।
000000
चार करोड़ रुपये की धनराशि से नगर में विकास कार्य होंगे। इसका टेंडर हो गया है।
- विवेकानंद, जेई नगर पालिका परिषद गाजीपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अधिकांश सड़क हो चुकी हैं जर्जर
नगर में पांच वर्षों से चल रहे सीवर बिछाने के कार्य के कारण अधिकांश वार्डों में सड़क जर्जर हो चुकी हैं। इससे पुनर्निर्माण की जरूरत पड़ गई है। लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि जर्जर सड़काें का निर्माण कार्य किया जाए। हालांकि सीवर बिछाने वाली कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से सड़कों की खोदाई के बाद मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, लेकिन फिर भी पूर्व की स्थिति में सड़कें नहीं आ पा रही हैं। ऐसे में सड़कों की नए सिरे से मरम्मत कार्य की जरूरत लंबे समय से समझी जा रही थी। अब नगर पालिका की पहल के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनके वार्डों की सूरत बदलेगी।