फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dr. Will never tolerate insult to Bhimrao Ambedkar

Ghazipur News: डाॅ. भीमराव आंबेडकर का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे

Mon, 30 Dec 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dr. Will never tolerate insult to Bhimrao Ambedkar
गाजीपुर। कम्युनिस्ट पार्टियों के संयुक्त आह्वान पर गृहमंत्री अमित शाह देश से माफी मांगें एवं इस्तीफा दें की मांग को लेकर सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गृहमंत्री ने संसद में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के प्रति अपमानजनक वक्तव्य देकर संविधान विरोधी रुख को प्रकट किया है। उनका अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने अंत में राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाह और लोकतंत्र विरोधी है। उसे किसान, मजदूर, छात्रों, नौजवानों से कोई सरोकार नहीं है। जनता की समस्याओं से उसे कुछ लेना-देना नहीं है।धरना सभा में किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, भाकपा माले नेता ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, भाकपा के जिला मंत्री जनार्दन राम, भाकपा माले के जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा, ईश्वरलाल गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। धरने की अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव एवं संचालन जनार्दन राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed