फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dr. Ritu, who brought children to the national level in the field of science, was awarded the State Teacher Award

Ghazipur News: विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाली डॉ. ऋतु को राज्य अध्यापक पुरस्कार

Thu, 28 Aug 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ritu, who brought children to the national level in the field of science, was awarded the State Teacher Award
राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने वाली कम्पोजिट विद्यालय डिलिया की सहायक अध्यापिका ऋतु श्रीवा - फोटो : स्रोत : संस्थान
गाजीपुर। प्रदेश में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की चयनित सूची बुधवार को जारी कर दी गई। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी सूची में कुल 66 शिक्षकों का चयन किया गया है। विज्ञान के क्षेत्र में विद्यालय के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाली जिले के सदर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय डिलिया की शिक्षिका डॉ. ऋतु श्रीवास्तव का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। हाल ही में कक्षा-7 की छात्रा कंचन का प्रोजेक्ट जो स्वचालित नाली सफाई प्रणाली पर था वह राज्य स्तर पर चयनित हुआ। इस प्रोजेक्ट को उसने अपनी विज्ञान गाइड डॉ. ऋतु श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बनाया था।ऋतु श्रीवास्तव की प्रथम नियुक्ति वर्ष 2002 में डिलिया विद्यालय पर हुई थी। वह विज्ञान की शिक्षिका हैं। उनके निर्देशन में विद्यालय के बच्चों ने नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर तक चयनित होकर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अलावा इंस्पायर अवार्ड में राज्य स्तर तक बच्चे चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके प्रयास एवं मेहनत से विज्ञान आविष्कार क्विज तथा कई प्रतियोगिताओं में बच्चे बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं और हर जगह अपना स्थान बनाते रहे हैं। बच्चों की संख्या विद्यालय में पिछले 15 वर्ष से 300 से ऊपर बरकरार है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रधानाध्यापिका मंजू राय, पति इंजीनियर चंद्रशेखर श्रीवास्तव को देती हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, सदर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने उनका उत्साहवर्धन किया। पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी के प्रांतीय प्रवक्ता डॉ. रामअवतार यादव, जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडेय, उपाध्यक्ष सूर्यदेव राय ने ऋतु श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी है। वह पुरस्कृत होने वाली जिले की छठीं महिला शिक्षिका हो गई हैं। इससे पहले यह पुरस्कार पाने वाली जिले की महिला शिक्षिकाओं में अर्चिता सिंह, गायत्री राय, शीला सिंह, संतोष कुमारी सिंह और कमला सिंह शामिल हैं। अब तक जिले में उनको लेकर कुल 42 शिक्षकों को राष्ट्रीय एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed