पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का अधिवेशन और शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ। 11 पदों के लिए मतदान कराया गया जबकि दो पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। डा. राहुल सिंह अध्यक्ष और शैलेंद्र सिंह महामंत्री चुने गए। अधिवेशन की अध्यक्षता कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने की जबकि मुख्य अतिथि प्रो. घनश्याम सिंह रहे। कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए चुनाव कराया गया। इन पदों पर 27 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के लिए परिसर में चार बूथ बनाए गए थे। निर्धारित समय तक कुल 587 में से 570 शिक्षक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतों की गणना कराई गई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार गौतम, महिला उपाध्यक्ष रेखा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, वरिष्ठ प्रांतीय प्रतिनिधि सुभाष वर्मा, कनिष्ठ पद पर इंद्रजीत सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। सह मंत्री के रूप में डा. कृष्णानंद चतुर्वेदी, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री जितेंद्र कुमार, कनिष्ठ पवन कुमार पांडेय का चयन हुआ। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र चौहान, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. बद्रीनाथ सिंह, समरबहादुर सिंह, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. विमला राय, डा. अजय राय, संजय राय आदि उपस्थित थे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्राचार्य प्रो. वीके राय ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।