फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dr. MA Ansari was a symbol of Hindu-Muslim unity

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे डॉ. एमए अंसारी

Sat, 25 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dr. MA Ansari was a symbol of Hindu-Muslim unity
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी की 141वीं जयंती शनिवार को मनाई गई। साथ ही डॉ. एमए अंसारी इंटर कालेज यूसुफपुर का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डा. एमए अंसारी हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी ने आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक थे, उनके नाम चलने वाले इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि गाजीपुर शहीदों एवं बलिदानियों की धरती है। आजादी की लड़ाई में गाजीपुर राष्ट्रीय फलक पर अपना स्थान बनाने में सफल हुआ तो इसके पीछे भी डॉ. अंसारी जैसी महान शख्सियत का हाथ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सांसद अफजाल अंसारी ने डॉ. अंसारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. एमए अंसारी एवं ब्रिगेडियर उस्मान जैसे लोगों की ही बदौलत आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज जरूरत इस बात की है कि युवा पीढ़ी और यहां के छात्र-छात्राएं पढ़कर आगे निकलें और उनके बताए रास्ते पर चलते हुए जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र की, मानवता की सेवा करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अंबिका चौधरी ने डा. अंसारी के चित्र पर पुष्पार्चन करने के बाद ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कला के शिक्षक राजकुमार सिंह एवं राजीव गुप्ता को मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, मिसबाहुद्दीन अहमद, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख शारदानंद राय, रामायण सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन शमीम अहमद, केशरीनंदन त्रिपाठी, मन्नू अंसारी, उमर अंसारी, शंभू सिंह अकेला, लल्लन पांडेय, लल्लन राय, मुन्नन सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य फेंकू सिंह यादव, गोवर्द्धन सिंह यादव, सचिव शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर, बलिराम पटेल आदि ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय तिवारी एवं अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed