{"_id":"68dc234c8d4213c3a4080496","slug":"dowry-harassment-case-filed-against-five-people-including-a-district-panchayat-member-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-140050-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिला पंचायत सदस्य समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिला पंचायत सदस्य समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विज्ञापन
दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला दिया। एसपी डाॅ. ईरज राजा के निर्देश पर मंगलवार को गहमर कोतवाली पुलिस ने रेवतीपुर द्वितीय से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य पति मनीष पांडेय सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
खुदरा पथरा गांव निवासी नेहा उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2019 में रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव निवासी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य मनीष पांडेय के साथ हुई थी।
परिवार में कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक रहा। कुछ दिन बाद पता चला कि पति की मुझसे दूसरी शादी है। पहली पत्नी को दहेज के लिए उत्पीड़न कर भगा दिया था। कुछ दिन बाद ससुरालियों ने चार चक्का वाहन की मांग शुरू कर दी और तरह- तरह से उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
अक्सर घरेलू कामकाज का बहाना बनाकर आए दिन गाली-गलौज और मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। फिर एक दिन पति, ससुर, सास व ननद ने मारपीट कर पैर तोड़ दिया।
ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर इसकी जानकारी पिता को दी। पिता रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंचे और पति सहित ससुरालियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। वर्ष 2023 में पति, ससुर, सास व ननद द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
किसी तरह मायके पहुंची और पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर पुलिस द्वारा सुलह समझौता कराकर जून 2024 में पति के साथ ससुराल भेज दिया, लेकिन उसके बाद भी ससुरालियों का उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीते 23 मार्च की सुबह करीब पांच बजे ससुरालियों ने मारा-पीटा और घर से भगा दिया। मायके पहुंचकर घटना की जानकारी पिता को दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीड़िता की तहरीर पर पति मनीष पांडेय, ससुर राधेश्याम पांडेय, सास हेमलता पांडेय सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।