फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Doubling of 18.51 km railway line completed

Ghazipur News: 18.51 किमी रेलखंड का दोहरीकरण पूरा

Tue, 25 Mar 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Doubling of 18.51 km railway line completed
जखनिया। दुल्लहपुर-सादात स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। 18.51 किमी रेल खंड का विद्युतीकृत लाइनों के साथ दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण का सादात स्टेशन से किया। जहां उन्होंने तकनीकी दस्तावेजों, स्टेशन वर्किंग रुल, फॉर्मेशन एवं अर्थ वर्क कार्यों के निष्पादन रिकाॅर्ड, पॉइंट्स क्राॅसिंग, लॉन्ग रेल वेल्डिंग एवं अल्ट्रासाउंड जांच रिकाॅर्ड और सिग्नलिंग से जुड़े रिकाॅर्डों की जांच की। रेल संरक्षा अधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ मोटर ट्राॅली से सादात-जखनियां ब्लॉक सेक्शन का निरीक्षण किया। ब्लॉक सेक्शन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने 8.4 किमी रेल ट्रैक में पड़ने वाले पांच माइनर ब्रिज, दो मेजर ब्रिज, आठ कर्वेचर, चार रेल अंडर ब्रिज एवं हुर्मुजपुर हाॅल्ट स्टेशन का निरीक्षण किया और संरक्षा के सभी मानदंड परखते हुए जखनियां पहुंचे। जखनियां स्टेशन पर उन्होंने दोहरीकरण के अंतर्गत निर्माण कार्यों, सिविल वर्क्स, नए प्लेटफॉर्म के निर्माण और अन्य संरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। जखनियां से दुल्लहपुर 7.7 किमी लंबे ब्लॉक सेक्शन में नौ माइनर ब्रिज, एक मेजर ब्रिज, एक रेल अंडर ब्रिज एवं समपार फाटक संख्या 15 को देखा। 26 मार्च को भी रेल संरक्षा आयुक्त ले दुल्लहपुर एवं जखनिया स्टेशनों एवं ब्लॉक सेक्शन की तकनीकी जांच और संरक्षा निरीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात दुल्लहपुर से सादात तक सीआरएस स्पेशल से स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर व्यापारियों और तहसील विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह के अलावा भाजपा नेता प्रमोद बर्मा ने अलग-अलग समस्याओं का पत्रक सौपा। इसमें प्रमुख रूप से रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा मेल ट्रेन के ठहराव, गोरखपुर से अहमदाबाद, मऊ से आनंद विहार मेल और बापूधाम जैसी कोरोना काल में बंद हुईं प्रमुख ट्रेनों को शुरू करने की मांगें शामिल रहीं। इस मौके व्यापार मंडल के अशोक गुप्ता, उमाशंकर यादव, शिव किशोर सिंह, देवनारायण सिंह, संतोष यादव, रामदुलार राम, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, अश्वनी सिंह, डॉ. विपिन सिंह, सर्वानंद चौबे, अमित पांडे, तूफानी यादव, चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed