फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Door-to-door survey for self-tax begins, door-to-door survey for self-tax begins for 19 thousand buildings, municipal administration will collect details of 19 thousand buildings, municipal administration will collect details

Ghazipur News: स्वकर के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू, 19 हजार भवनों का ब्योरा जुटाएगा पालिका प्रशासन

Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door survey for self-tax begins, door-to-door survey for self-tax begins for 19 thousand buildings, municipal administration will collect details of 19 thousand buildings, municipal administration will collect details
शहर में स्वकर लागू करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। 26 मार्च से शहर में स्वकर को लागू करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य चल रहा है। एक महीने के अंदर 19 हजार घरों का सर्वे किया जाना है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में स्वकर लागू करने का खाका खींचा गया है। सबसे पहले आवासीय भवनों पर स्वकर लागू करने की कवायद चल रही है। दरों को गजट प्रकाशन पर कुल 95 आपत्तियां आई हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से 10 प्रतिशत से अधिक 25 आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अगले दिन से ही सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया। पहले चरण में नगर के 25 वार्डों में कुल 19 हजार घरों के सर्वे का लक्ष्य तय किया गया है।
सर्वे के दौरान गृहस्वामियों को अपने मकान के निर्माण से संबंधित ब्योरा का प्रपत्र देना होगा। इसमें यह बताना होगा कि संबंधित मकान का कितना एरिया कवर है, कितना खुला, कितना पक्का हिस्सा है और कितना कच्चा। कितने स्क्वायर फीट में मकान का निर्माण हुआ है। इसके बाद संबंधित वार्डों में किसी एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर लागू किए गए दरों से संबंधित सूचना चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed