फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   doguna karane ke naam par das laakh ke aabhooshan udae42 / 5,000Translation resultsTranslation resultJewelery worth one million blown in the name of doubling

Ghazipur News: दोगुना करने के नाम पर दस लाख के आभूषण उड़ाए

Tue, 09 May 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
doguna karane ke naam par das laakh ke aabhooshan udae42 / 5,000Translation resultsTranslation resultJewelery worth one million blown in the name of doubling
तीन ठग महिलाओं ने दस महिलाओं को झांसे में लेकर घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के तिरछी गांव में तीन अज्ञात शातिर महिलाओं ने गांव की दस महिलाओं को झांसे में लेकर आभूषण दोगुना करने के नाम पर दस लाख का आभूषण उड़ा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
पांच मई को तीन शातिर महिला गांव में आईं और पुराने बर्तन और पायल को बदलकर नए देने के लिए गांव में फेरी लगाने लगीं। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पायल और बर्तन दिया तो छह महिलाओं को तो पायल साफ करके और बर्तन लौटा दिया।इसके बाद बीते सात मई को फिर वही महिलाएं आईं और उन्होंने महिलाओं से कहा कि कंपनी की स्कीम है कि जेवरात को दोगुना दिया जाएगा। उनके झांसे में आकर पिंकी शर्मा ने दो झुमका, अंगूठी मंगलसूत्र दे दिया। इसी तरह मंजू शर्मा ने कान का झाला, पायल और मंगलसूत्र, चंपा शर्मा ने कान का झाला और पायल, संजू शर्मा ने कान का टप्स, पायल, चांदी की दो अंगूठी, विश्वनी देवी ने दो पायल, कान का टप्स, जीउत प्रजापति की पत्नी कान का झाला और पायल, सुशीला देवी ने मंगलसूत्र और पायल, चनकी देवी ने झुमका और पायल, वंदना चौहान ने झुमका, अंगूठी और पायल दे दिया।
विज्ञापन

शातिर महिलाएं करीब दस लाख से ऊपर का आभूषण लेकर चंपत हो गई। दूसरे दिन जब तीनों महिलाएं गांव नहीं आई तो घटना की जानकारी परिजनों को हुई। गांव के प्रधान प्रतिनिधि दीनानाथ सिंह ने थानाध्यक्ष प्रवीण यादव को ठगी की शिकार महिलाओं की आप बीती बताई और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed