{"_id":"6a77851d6abea7dac304c800","slug":"dogs-attack-deer-injured-deer-dies-ghazipur-news-c-189-1-svns1010-152712-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कुत्तों ने हिरण पर किया हमला, घायल हिरण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कुत्तों ने हिरण पर किया हमला, घायल हिरण की मौत
विज्ञापन
घायल हिरण के साथ ग्रामीण। संवाद
चारी गांव में शनिवार की शाम कुत्तों के झुंड ने हिरणों के झुंड पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचकर भाग रहे हिरणों में से एक धान के खेत में फंस गया। इसके बाद कुत्तों ने उसे घेरकर बुरी तरह नोच डाला। हिरण को कुत्तों के बीच फंसा देख ग्रामीण अनिल सिंह डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक हिरण गंभीर रूप से घायल हो चुका था। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार की शाम चारी गांव के पूरब तरफ खेतों में हिरणों का झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने हिरणों पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए हिरण इधर-उधर भागने लगे। अधिकांश हिरण तो खेतों से निकलकर भाग गए, लेकिन एक हिरण धान के खेत में फंस गया। मिट्टी गीली होने और खेत में पानी भरा होने के कारण वह तेजी से भाग नहीं सका। कुत्तों ने हिरण को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।
हिरण की चीख सुनकर ग्रामीण अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंडा लेकर कुत्तों को खदेड़ा और हिरण को उनके चंगुल से बाहर निकाला। हालांकि, कुत्तों के हमले में हिरण के शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। अनिल सिंह और संजय सिंह ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के पहुंचने तक घायल हिरण की मौत हो चुकी थी। वन विभाग के कर्मचारी हिरण के शव को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
वन विभाग के वन दारोगा मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हिरण के शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा गया है। रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।