फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Doctors and ward boys were not found in the hospital

Ghazipur News: अस्पताल में डॉक्टर व वार्डबॉय नहीं मिले

Fri, 25 Apr 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Doctors and ward boys were not found in the hospital
उपजिलाधिकारी डाॅ. हर्षिता तिवारी ने बृहस्पतिवार को राजापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डाक्टर, वार्ड बॉय के नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कीं। अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने की बात उन्होंने कही।
विज्ञापन

राजापुर के ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार राय ने कुछ दिनों पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों के मौजूद न रहने की शिकायत की थी। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी डाॅ. हर्षिता तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डाक्टर इरशाद अहमद, वार्ड ब्वॉय सुधीर यादव अनुपस्थित मिले। उपजिलाधिकारी लगभग 1 घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र में रहीं, लेकिन वहां मौजूद कोई भी स्टाफ उपस्थिति पंजिका नहीं दिखा पाया। मोबाइल से फोन करके उन्होंने सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. आशीष राय को फटकार लगाई। उन्होंने हास्पिटल के सभी कमरों और स्टाॅक रुम को देखा। डिलीवरी के बारे में जानकारी लीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed