फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Do not differentiate, daughters are not less than sons

आज के युग में बेटा-बेटी में कोई अंतर नहीं

Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Do not differentiate, daughters are not less than sons
नन्दगंज में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं द्वारा बनाई गई रं - फोटो : GHAZIPUR
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सोमवार को जिले के स्कूलों और कालेजों में गोष्ठियां आयोजित की गईं। कहीं छात्राओं को अपने हक में अवाज उठाने की शपथ दिलाई गई तो कहीं बेटा-बेटी में भेद न करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और सफलता का परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन

जमानिया : स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अंतर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल ने कहा कि पूरा विश्व बालिका दिवस मना रहा है। बेटियों को बचाने के साथ उन्हें बेहतर शिक्षा दिलवाने का भी प्रयास करना होगा। आज के युग में बेटा-बेटी में कोई अंतर नहीं है। बेटी भी वही कार्य करती है जो कार्य बेटा कर सकता है। इस दौरान अध्यापिका शिवा गुप्ता ने छात्राओं को अपने हक के लिए आवाज उठाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर श्रद्धा त्रिपाठी, दरख्शा बानो, संगीता, शालिनी पाठक, श्यामसुंदर, निधि शर्मा, नूरशबा, शिवानी गुप्ता, गीता प्रजापति, ज्योति प्रीति पूनम, निधि शर्मा, रोजी खातून, नेहा शर्मा, गरिमा गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बहादुरगंज : गोपीनाथ पीजी कालेज में आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. सुधा त्रिपाठी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने छात्राओं से सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने की बात कही। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजना तिवारी ने एनएसएस की छात्राओं को सभी नियमों का पालन करने के साथ ही समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी तिवारी, प्रतिमा पांडेय, इंद्रावती, संध्या, गीतांजली, अनिता पाल, चंद्रमणि पांडेय, सईदुज़्जफर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदगंज : शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। पहले स्थान पर संयुक्त रूप से कक्षा नौ की संध्या बिंद, मनीषा कुशवाहा, श्रृंखला यादव, शालू कुशवाहा रहीं। दूसरे स्थान पर कक्षा 10 ए की अनामिका शर्मा, मुस्कान, सपना, आंचल तथा तीसरे स्थान पर कक्षा नौ ए की सुधा यादव, खुशी चौरसिया, सत्यभामा थीं। निर्णायक रविंद्रनाथ, मधु सिंह, दिनेश चौबे रहे। इस अवसर पर सुधीर सिंह, हरिश्चंद्र, मीना सिंह, अशोक कुमार सिंह, वेदप्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य उदयराज ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed