{"_id":"6a933c9cbb0af283e0096ecc","slug":"dm-upset-over-poor-ranking-of-cm-dashboard-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-159132-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग खराब होने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग खराब होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिले की विभागवार रैंकिंग खराब मिलने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने और पोर्टल पर डाटा समय से फीड करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश में जिले को टॉप-10 में लाना सभी का लक्ष्य होना चाहिए। डाटा फीडिंग में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दर्ज फ्लैगशिप योजनाओं और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में डीएम ने पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जल निगम, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, कृषि, नगर विकास और विद्युत समेत विभिन्न विभागों की प्रगति परखी। खराब रैंकिंग वाले विभागों को कार्य में तेजी लाने के साथ योजनाओं की प्रगति समय से पोर्टल पर दर्ज कराने को कहा। आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम ने स्पष्ट किया कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के साथ शिकायतकर्ता से बात कर फीडबैक लेने का निर्देश दिया। राजस्व, पुलिस, विकास, चकबंदी और विद्युत निगम के अधिकारियों से संबंधित शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण कराने को कहा।
बैठक में जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।