फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM stopped honorarium of Panchayat assistants, stir

डीएम ने पंचायत सहायकों का रोका मानदेय, हड़कंप

Mon, 23 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM stopped honorarium of Panchayat assistants, stir
गाजीपुर। आयुष्मान कार्ड बनाने में रुचि न लेने पर डीएम ने सदर ब्लाक के पंचायत सहायकों का एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया है। वहीं कासिमाबाद सीएचसी के चिकित्साधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत जिसके लिए शासन के द्वारा चार मई से 18 मई तक की विशेष आयुष्मान भारत पखवाड़ा चलाया गया था। इसमें प्रदेश में गाजीपुर का प्रथम स्थान आया था। अब डीएम ने इस पखवाड़े को 31 मई तक बढ़ा दिया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके। इसको लेकर डीएम प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जूम मीटिंग पर कार्यक्रम की समीक्षा भी कर रहे हैं। एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि रविवार की शाम जिलाधिकारी ने जूम मीटिंग पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की समीक्षा किया। इसमें उन्होंने सदर ब्लॉक के पंचायत सहायकों के द्वारा कार्ड बनाए जाने में रुचि नहीं लेने पर सदर ब्लाक के सभी पंचायत सहायकों का एक दिन का मानदेय रोकने का आदेश दिया। साथ चिकित्सा अधीक्षक और बीडीओ कासिमाबाद से आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed