{"_id":"616877df71e25e70ce6c4cdf","slug":"dm-sp-inspected-the-immersion-pool-ghazipur-news-vns617337943","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम- एसपी ने विसर्जन के लिए बने कुंड का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम- एसपी ने विसर्जन के लिए बने कुंड का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। डीएम और एसपी ने बृहस्पतिवार को मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए कुंड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। गंगा में मूर्ति विसर्जन पर रोक के चलते गंगा किनारे मूर्ति विसर्जन कुंड बनाया है।
शारदीय नवरात्र के मद्देनजर शहर और उसके आसपास ग्रामीण इलाकों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। विसर्जन के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए पांच लोगों को कुंड तक पहुंचने की अनुमति दी गई है। शहर से विसर्जन को जाने वाली मूर्तियां रौजा होते हुए जमानिया तिराहा होकर रजागंज चौकी स्थित गंगा किनारे बनाए कुंड तक जाएगी। ग्रामीण इलाकों से आने वाली मूर्तियां गाजीपुर घाट होकर वहां पहुंचेंगी। इस दौरान एसडीएम एवं सीओ के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस टीम मौजूद रहेगी। इस दौरान जगह-जगह सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। इधर शाम को जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मूर्ती विसर्जन के लिए रजागंज चौकी के पास गंगा किनारे बनाए गए कुंड का निरीक्षण किया। साथ ही नगर पालिका ईओ लालचंद्र सरोज को विद्युत प्रकाश और छोटी नावों की व्यवस्था एवं मार्ग को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी गोपी नाथ सोनी, उपजलाधिकारी सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।