{"_id":"64651e756eb197d7d9075e44","slug":"dm-listened-to-the-problems-of-the-farmer-ghazipur-news-c-20-1-209912-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीएम ने सुनीं किसान की समस्याएं, 22 से गांवों में लगेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीएम ने सुनीं किसान की समस्याएं, 22 से गांवों में लगेगा कैंप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी ने कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनकी समस्याएं जानीं। संबंधित अधिकारी को उन्होंने किसानों की समस्या के तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 22 मई से 10 जून 2023 तक ग्रामों एवं पंचायतों में कैंप के माध्यम से अभियान चलाकर इस योजना का अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिया जाए। इस मौके पर किसानों ने विकास खंड रेवतीपुर के सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में सही ढंग से जानकारी नहीं देने एवं कार्यों में रुचि न लेने की शिकायत की।
जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह को निर्देश दिया कि इस शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें। सिंचाई विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि नहरों में समय-समय पर पानी की आपूर्ति की जाए जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
साथ ही एआर-कापरेटिव को निर्देशित किया कि सभी समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सभी सचिवों को रोस्टर के अनुसार खाद का वितरण कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिंचाई विभाग के अभियंता, नहर एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सहित किसान उपस्थित रहे।
000