{"_id":"5e88afbe8ebc3e7746308254","slug":"dm-inspected-quarantine-centers-and-distributed-masks-ghazipur-news-vns5190177186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने क्वरंटाइन सेंटरों का निरीक्षण कर बांटा मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने क्वरंटाइन सेंटरों का निरीक्षण कर बांटा मास्क
विज्ञापन
जमानिया स्थित महिला महाविद्यालय में क्वरंटाइन में रह रहे युवकों को मास्क वितरित करते जिलाधिकार?
- फोटो : GHAZIPUR
20
डीएम ने क्वरंटाइन सेंटरों का निरीक्षण कर बांटा मास्क
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई/जमानिया। क्षेत्र के स्व. चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय में जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता और सेवराई के उप जिला अधिकारी विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां रह रहे गैर प्रांत से आए लोगों के बीच मास्क वितरित करते हुए उनके भोजन और रहने की व्यवस्थाओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि लोग एक दूसरे के बीच सामाजिक दूरी बना कर रहें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने हेतिमपुर गांव में बनाये गये आइसोलेशन सेंटर का दौरा किया और क्वरंटाइन किए गये लोगों को मास्क का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर पर मौजूद लोगों को 14 दिनों की निगरानी के बाद स्वस्थ्य रहने पर घर भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक छूआछूत की बीमारी है और लोगों को एक दूसरे को छूने से बचना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह सीओ सुरेश शर्मा कोतवाल राजीव कुमार सिंह उपनिरिक्षक सुनील कुमार तिवारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।