फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM called many times, sought clarification for not raising SDO

डीएम ने किया कई बार फोन, एसडीओ के न उठाने पर मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 13 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
DM called many times, sought clarification for not raising SDO
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में शासन द्वारा निर्धारित महत्वपूर्ण 37 बिंदुओं के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत मुहम्मदाबाद और अधिशासी अभियंता वर्कशाप से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी विभागीय विकासपरक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करें। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत मुहम्मदाबाद के द्वारा उपभोक्ताओं के द्वारा किए गए कॉल रिसीव न करने की शिकायत प्राप्त होने पर बैठक के दौरान ही अन्य दूसरे मोबाइल से तीन बार फोन कराया गया, लेकिन एसडीओ के द्वारा फोन नहीं उठाए जाने पर और समय से विद्युत ट्रांसफार्मर मरम्मत एवं उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कराने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही बिजली विभाग के दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को विद्युत के बकाया भुगतान के लिए अपने-अपने मुख्यालय पर पत्राचार करने का निर्देश दिया। नहरों की सील्ट सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही जनपद की खराब सड़कों को संज्ञान में लेते हुए निर्माण विभाग को हरेक माह की कार्य योजना बनाकर अगले छह माह के अंदर खराब सड़कों को शत-प्रतिशत सही कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने जनपद के हरेक पात्र परिवार का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने और जनपद के झोला छाप चिकित्सालयों पर टीम बनाकर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में कर्मचारियों के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed