{"_id":"675ed77d8a7236efbc08880f","slug":"dm-became-the-host-foundation-stone-of-krishi-vigyan-kendra-campus-laid-cultivation-of-shri-anna-will-get-a-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur : डीएम बनी यजमान, कृषि विज्ञान केंद्र परिसर का शिलान्यास, श्री अन्न की खेती को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur : डीएम बनी यजमान, कृषि विज्ञान केंद्र परिसर का शिलान्यास, श्री अन्न की खेती को मिलेगा बढ़ावा
Sun, 15 Dec 2024 06:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 15 Dec 2024 06:50 PM IST
सार
डीएम आर्यका अखौरी बनी यजमान। गाजीपुर में प्रदेश का पहला मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग एवं विपणन केंद्र स्थापित होगा। इसके लेकर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वैदिक मंत्र गूंजे और भूमि पूजन हुआ। आगे के दिनों में ये प्रयास किसानों के लिए वरदान बनने वाला है।
विज्ञापन
भूमि पूजन करती जिलाधिकारी आर्यका अखौरी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गाजीपुर जिले में प्रदेश का पहला मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग एवं विपणन केंद्र स्थापित होगा। रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के शिलान्यास एवं भूमि पूजन हुआ। इससे श्री अन्न की खेती को जहां बढ़ावा मिलेगा, वहीं किसानों की आय में वृद्धि होगा। इस केंद्र की स्थापित कराने में प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह का अथक प्रयास शामिल है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से जिले के किसान, महिलाएं, युवक एवं युवतियां सीधे लाभांवित होंगी। मिलेट्स के उत्पादन, बिक्री और इसके उत्पादों का विपणन अब अधिक सुगम होगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। मिलेट्स, जिसे श्री अन्न भी कहा जाता है जो सबसे प्राचीन और पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ है।
विज्ञापन
इसमें ज्वार, बाजरा, रागी, मड़ुआ, कोदो, कुटकी, कांगनी आदि फसल शामिल हैं। उच्च पोषण क्षमता, जलवायु सहनशीलता और कम संसाधन आवश्यकताओं के कारण यह फसल प्राचीन काल से उगाई जा रही है। हालांकि, 1980 के बाद श्री अन्न के उत्पादन में गिरावट आई। वजह किसानों ने गेहूं और चावल के उत्पादन की ओर रुख किया।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष घोषित किया है, जिससे इसकी खेती और उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। इसके पोषण लाभ और बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले समय में मिलेट्स के उत्पादों की व्यापक संभावनाएं हैं। इस अवसर पर प्रगतिशील महिला किसान अंजू चतुर्वेदी ने मिलेट्स से बने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में संजीव सिंह, राणा प्रताप सिंह, कृपाशंकर सिंह, प्रोफेसर बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. शिव कुमार सिंह, डॉ. ओमकार सिंह, आशीष कुमार बाजपेयी, मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।