{"_id":"62a238accf3efa38917d1898","slug":"dm-angry-due-to-low-progress-in-house-tax-in-jangipur-and-zamania-ghazipur-news-vns6580913146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगीपुर और जमानिया में गृहकर में कम प्रगति से नाराज हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगीपुर और जमानिया में गृहकर में कम प्रगति से नाराज हुए डीएम
विज्ञापन
राइफल क्लब में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर और मासिक स्टाफ बैठक बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने खनन में आ रही शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए इस पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया तथा विद्युत विभाग की वसूली की समीक्षा मेंबकाया की वसूली पर जोर देने का निर्देश दिया।
विभागों में विद्युत से संबंधित बकाया बिलों के संबंध में पत्राचार कर संबंधित विभाग अपने-अपने विभागाध्यक्षों से बजट की मांग कर विद्युत बकाया का भुगतान कराने को कहा। नगर पंचायत जंगीपुर एवं नगर पालिका जमानिया में गृह कर में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली में तेजी जाने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी एमपी सिंह ने मासिक स्टाफ बैठक राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसीलवार पैमाइश एवं सीमांकन की प्राप्त शिकायतों के लंबित एवं निस्तारण प्रकरणों की जानकारी ली।
उन्होंने उपजिलाधिकारी को पैमाइश/सीमांकन के प्रकरणों में यह सुनिश्चित करने को कहा कि लेखपाल एवं कानूनगो स्तर से सही पैमाइश की गयी है की नहीं इसका प्रमाण पत्र संबंधित लेखपाल से प्राप्त कर ले। जिससे आम जन को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि तहसील वार खेती/चकरोड की जो भी शिकायतें मिल रही है। उसमें निष्पक्ष होकर जांच करते हुए उसका निस्तारण कराया जाए। लंबित प्रकरण एवं विवादित, दाखिल खारिज 122बी में विवादित वादों का निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का तीन दिन में हो निस्तारण
जिलाधिकारी ने आइजीआरएस की समीक्षा के दौरान सभी डिफाल्टर शिकायत पत्रों को तीन दिनों के भीतर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। इस के लिए सभी अधिकारी बराबर पोर्टल पर चेक करते हुए ससमय शिकायत पत्रों का निस्तारण कराएं।